1- पोर्टेबल फायरफॉक्स को यहाँ से डाऊनलोड करें और इन्सटाल करते समय इसकी लोकेशन removable disk या pen drive मे दें। नीचे देखें आकृति 1 और 2


2- इन्साटाल करने के बाद removable disk पर double click कर के खोलें। फ़ायरफ़ाक्स पोर्टेबल पर double click करे , फ़ायरफ़ाक्स इस्तेमाल करने के लिये पूरी तरह से तैयार्। देखें नीचे आकृति 3

3- अभी सवाल जिन साइटों को आप देख रहे है, उनको save कर के घर जाकर देखने का है। इसके लिये फ़ायर्फ़ाक्स के scarp book के add-ons को यहाँ से डाऊनलोड करके इन्सटाल करें। यह कुछ इस तरह दिखेगा। देखें नीचे आकृति 4

4- जितनी साइटों को देखना है उनको ctrl +T दबाकर खोलें और ScrapBook पर जाकर capture all tabs पर किलक करें, एक नये नाम से फ़ोल्डर बनाये ( जैसे मैने आज दिनांक 7-2-2007 के नाम से बनाया है। ), फ़ायरफ़ाक्स बन्द करें , घर जाये, पेन ड्राइव को दूसरे कम्पयूटर मे लगायें और मजे से इन्टर्नेट न होते हुये भी इन्टर्नेट का मजा लें।
